फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DME Assam Admit Card 2025: असम ग्रेड III तकनीकी भर्ती का प्रवेश पत्र जारी, 12 जनवरी को होगी परीक्षा

Sun, 05 Jan 2025 06:01 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Assam Admit Card 2025: असम चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने ग्रेड III तकनीशियन भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी, 2025 को किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DME Assam Admit Card 2025: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME), असम ने ग्रेड III (तकनीकी) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। डीएमई असम, स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, असम, स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (FW), असम और आयुष निदेशालय, असम के तहत विभिन्न ग्रेड- III (तकनीकी) पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dme.assam.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 12 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि यह भर्ती असम के विभिन्न मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के साथ-साथ डेंटल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और पैरामेडिकल संस्थानों में रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

परीक्षा के दिन जरूर साथ लेकर जाएं प्रवेश पत्र

उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के दिन अपना हॉल टिकट साथ लाना अनिवार्य है क्योंकि इसे न दिखाने पर उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विवरणों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और किसी भी विसंगति के मामले में डीएमई असम से संपर्क करें।
विज्ञापन

DME Assam Grade III Admit Card 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • डीएमई असम की आधिकारिक वेबसाइट dme.assam.gov.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर ग्रेड III तकनीकी पदों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • नये पेज पर अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका ग्रेड III प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरण को ध्यानपूर्वक सत्यापित करें और उसे डाउनलोड करें।
  • आगे उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें