DHSE Kerala Plus One Result 2020 : केरल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा विभाग (DHSE) केरल ने बुधवार 29 जुलाई को राज्य के प्लस वन के परिणाम जारी कर दिए हैं। प्लस वन के लिए परीक्षा मार्च में आयोजित की गई थी लेकिन देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। बाकी बची परीक्षाओं को बाद में मई मे कराया गया।
डीएचएसई प्लस वन की परीक्षा को पास करने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में 100 में से 35 अंक प्राप्त करने होते हैं। विज्ञान विषय के विद्यार्थियों को थ्योरी और प्रैक्टिकल के लिए कुल 35 अंक ही चाहिए होते हैं। विज्ञान विषय के छात्र को थ्योरी में पास होने के लिए 75 में से 20 अंक चाहिए होते हैं वहीं प्रैक्टिकल में 25 में से 15 अंक चाहिए होते हैं। वे उम्मीदवार जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था वे अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।
केरल बोर्ड ने इस महीने की शुरुआत में राज्य के कक्षा 12 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। इसमे पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 85.13 था। इस बीच, केरल बोर्ड ने एसएसएलसी या कक्षा 10 के परिणाम पिछले महीने जारी किए थे और इस परीक्षा में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 98.82 था। यह पास प्रतिशत पांच साल में सबसे अधिक था। सभी विषयों में कुल 41,906 छात्रों को A + ग्रेड मिला था।
अभ्यर्थी इन चरणों के माध्यम से देख सकते हैं अपना परिणाम :
चरण 1 : सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर जाएं।
चरण 2 : अब DHSE Kerala One School Wise Results वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : बोर्ड द्वारा मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
चरण 4 : अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5 : छात्रों का रिजल्ट होम स्क्रीन पर प्रदशिर्त होगा।
चरण 6 : बोर्ड परिणाम का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।