महत्वपूर्ण तिथियां
| इवेंट्स |
तिथि एवं समय |
| ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि |
22.03.2025 (23:45 बजे तक) |
| आवेदन एवं शुल्क ऑनलाइन जमा करना |
22.03.2025 (23:45 बजे तक) |
| आवेदन पत्र सुधार के लिए "विंडो" खोलने की तिथि |
31.03.2025 (16:00 बजे से) - 04.04.2025 (23:45 बजे तक) |
| पहला स्टेज कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) |
जुलाई 2025 |
| दूसरा स्टेज कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) |
नवंबर 2025 |
| शारीरिक दक्षता टेस्ट (PET) के लिए अस्थायी कार्यक्रम |
जनवरी/फरवरी 2026 |
इतना मिलेगा वेतन
जूनियर मैनेजर पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 50,000-1,60,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा। वहीं कार्यकारी पदों के लिए 30,000-1,20,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा, जबकि मल्टी-टास्किंग स्टाफ में चयनित उम्मीदवारों को 16,000-45,000 रुपये के वेतन के हकदार होंगे।
चयन प्रक्रिया
डीएफसीसीआईएल भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया आवेदन किए गए पद के आधार पर भिन्न होती है। मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद के लिए, उम्मीदवारों को दो कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1 और CBT 2) पास करने होंगे, उसके बाद एक शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और एक मेडिकल परीक्षा होगी।
जूनियर मैनेजर के लिए भर्ती प्रक्रिया में सीबीटी-1 और सीबीटी-2 पास करना शामिल है, उसके बाद दस्तावेज सत्यापन और एक मेडिकल परीक्षा होती है। इसी तरह, कार्यकारी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सीबीटी 1, सीबीटी 2, दस्तावेज सत्यापन और एक मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा।