रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)
वेबसाइट: www.rbi.org.in
कुल पदः 27
पद का नाम : असिस्टेंट
अंतिम तिथि : 19 फरवरी, 2018
शैक्षणिक योग्यता : स्नातक डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता
आयु सीमा : न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष
ऐसे करें आवेदन: इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
चयन प्रक्रियाः चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
दक्षिण रेलवे (Southern Railway)
वेबसाइट : www.sr.indianrailways.gov.in
कुल पदः 617
पद का विवरण: अप्रेंटिस
अंतिम तिथि : 23 फरवरी, 2018
शैक्षणिक योग्यताः 10वीं या 12वीं पास या आईटीआई पास
आयु सीमा : न्यूनतम 15 वर्ष व अधिकतम 22/ 24 वर्ष (पदानुसार)
ऐसे करें आवेदन : पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्न कर 'द वर्कशॉप पर्सनेल ऑफिसर, पर्सनेल ब्रांच, सेंट्रल वर्कशॉप, पोनमालाई, त्रिचिराप्पल्ली- 620004' के पते पर 23 फरवरी, 2018 से पहले भेज दें।
आवेदन शुल्कः GEN/OBC-100 रुपये व अन्य वर्ग-निःशुल्क
चयनः उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड
वेबसाइट : www.mppgcl.mp.gov.in
कुल पदः 50
पद का नाम : एग्जीक्यूटिव ट्रेनी
अंतिम तिथि: 12 मार्च, 2018
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री हो तथा उन्होंने GATE परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
आवेदन शुल्कः SC/ST/PD वर्ग के लिए 718 रुपये एवं अन्य वर्ग के लिए 1,118 रुपये।
ऐसे करें आवेदन : इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।