फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSSSB Exam Calendar 2022: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया 2022 की परीक्षाओं का कैलेंडर, ऐसे चेक करें

Wed, 29 Dec 2021 05:20 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

DSSSB Exam Calendar 2022: जो भी उम्मीदवार इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर कैलेंडर को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
DSSSB Exam Calendar 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने बुधवार को आगामी वर्ष 2022 में होने वाली परीक्षाओं के कैलेंडर को जारी कर दिया है। इस कैलेंडर को प्रमुख परीक्षाओं जैसे जूनियर इंजीनियर (जेई), सहायक इंजीनियर (एई), पीजीटी और लेक्चरर, टीजीटी, सहयक शिक्षक, कानूनी सहायक, अनुभाग अधिकारी, लैब तकनीशियन आदि के लिए जारी किया गया है। 

विज्ञापन


कब होनी है परीक्षा?
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार इन परीक्षाओं का आयोजन साल 2022 में अलग-अलग तारीखों पर किया जाएगा। इनके लिए भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर कैलेंडर को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

कैलेंडर का विवरण
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक कैलेंडर 2022 के अनुसार जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), सहायक इंजीनियर (सिविल), सहायक इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और कानूनी सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया का आयोजन जनवरी 2022 के पहले हफ्ते से शुरू किया जाएगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन मार्च 2022 में किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा की तारीखें अस्थायी हैं। परिस्थितियों के अनुसार भविष्य में इनमे बदलाव किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) परीक्षा कैलेंडर को कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के परीक्षा कैलेंडर को डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे साल 2022 की परीक्षाओं के अस्थायी कैलेंडर के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा।
4. यहां आपको परीक्षा का कैलेंडर एक पीडीएफ के रूप में मिल जाएगा।
5. इसके लिंक पर क्लिक कर के इसे डाउनलोड कर लें।
6. आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

DSSSB Exam Calendar 2022 को डायरेक्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें