फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल: आ गई फिजिकल टेस्ट की नई तारीखें, सितंबर में इस दिन से हो रहा शुरू; देखें शेड्यूल

Fri, 04 Sep 2026 12:39 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली पुलिस भर्ती-2025 के तहत कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल समेत चार पदों के लिए फिजिकल टेस्ट की नई तारीखों की घोषणा कर दी गई है। अब परीक्षा सितंबर और अक्तूबर 2026 में निर्धारित नई तारीखों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Delhi Police PE&MT 2025 Postponed - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस भर्ती-2025 के तहत कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के चार पदों के लिए फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को अब नई तारीख के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा।

इन पदों के लिए जारी हुईं नई तारीखें

कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के बचे उम्मीदवारों का फिजिकल एंड्योरेंस और मेजरमेंट टेस्ट 18 से 26 सितंबर 2026, हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्टीरियल) का 28 और 29 सितंबर 2026, हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) का 30 सितंबर और 1 अक्तूबर 2026, जबकि कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) का PE&MT 3 से 5 अक्तूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

 
पद बदली हुई PE&MT तारीख
कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के बचे उम्मीदवार 18 सितंबर से 26 सितंबर 2026
हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्टीरियल) 28 और 29 सितंबर 2026
हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) 30 सितंबर और 1 अक्तूबर 2026
कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) 3 से 5 अक्तूबर 2026

क्या नए एडमिट कार्ड होंगे जारी?

इन चारों पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड/ई-एडमिशन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड उपलब्ध होने के बाद इसे दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें।

उम्मीदवारों को पीई और एमटी के लिए उसी तारीख, स्थान और रिपोर्टिंग समय पर पहुंचना होगा, जो नए एडमिट कार्ड में दिया गया है। 
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर Recruitment/Recruitment Notices सेक्शन में जाएं।
  • Delhi Police Examination 2025 - PE&MT से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड, दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आपका ई-एडमिशन सर्टिफिकेट/एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें