Delhi Police PE&MT Postponed: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 के अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है। दिल्ली पुलिस ने फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा अब 22 अगस्त से आयोजित नहीं होगी। विभाग ने नई परीक्षा तारीख और संशोधित शेड्यूल की जानकारी नोटिस के जरिए जारी की है। उम्मीदवारों को अब नए कार्यक्रम के अनुसार फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा।
भारी बारिश के कारण फिजिकल टेस्ट स्थगित
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस परीक्षा-2025 में कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पद के लिए 22 अगस्त 2026 को होने वाला फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) स्थगित कर दिया गया है। भारी बारिश और खराब मौसम के कारण यह फैसला लिया गया। जिन उम्मीदवारों का PE&MT 22 अगस्त को होना था, उनका फिजिकल टेस्ट अब 10 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान
- 22 अगस्त 2026 के लिए जारी एडमिट कार्ड/ई-एडमिशन सर्टिफिकेट ही 10 सितंबर 2026 के लिए भी मान्य रहेगा।
- उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए स्थान और समय पर ही पहुंचना होगा।
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें और PE&MT के लिए जरूरी सभी दस्तावेज और सामान साथ लेकर जाएं।
- आगे की जानकारी और अपडेट के लिए दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
- PE&MT का बाकी कार्यक्रम पहले की तरह रहेगा। किसी बदलाव की जानकारी वेबसाइट पर दी जाएगी।