एनसीसी सर्टिफिकेट वालों को बोनस अंक
- NCC C प्रमाणपत्र: 5% अतिरिक्त अंक
- NCC B प्रमाणपत्र: 3% अतिरिक्त अंक
- NCC A प्रमाणपत्र: 2% अतिरिक्त अंक
वेतनमान और शुल्क
वेतनमान के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। आवेदन शुल्क केवल सामान्य और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि महिलाएं, SC/ST उम्मीदवार और योग्य पूर्व सैनिक इस शुल्क से मुक्त हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों जैसे नेट बैंकिंग, BHIM UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए ही किया जा सकेगा।