फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Police Constable: पुलिस कांस्टेबल के 7565 पदों लिए आवेदन का एक और मौका! इस तारीख तक बढ़ी पंजीकरण तिथि

Wed, 22 Oct 2025 11:30 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Police Vacancy 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब 12वीं पास उम्मीदवार निर्धारित नई तारीख तक अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (कांस्टेबल) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Police Constable Jobs: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। आयोग ने निर्णय लिया है कि ऑनलाइन आवेदन की नई अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2025 (रात 11 बजे तक) होगी। पहले उम्मीदवारों को 22 सितंबर 2025 से 21 अक्टूबर 2025 की अवधि में आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन


इस भर्ती के तहत से कुल 7,565 पदों पर कांस्टेबल (Exe.) पुरुष व महिला तथा पूर्व सैनिक श्रेणियों में भर्तियां होंगी।  

योग्यता की शर्तें

एसएससी कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। विशेष पदों के लिए (बैंड्समैन, बुगलर, माउंटेड कांस्टेबल, ड्राइवर, डिस्पैच राइडर) और दिल्ली पुलिसकर्मियों के पुत्रों के लिए 11वीं पास भी मान्य है।

इसके अलावा, मेल उम्मीदवार के पास पीई एवं एमटी (Physical Efficiency & Measurement Test) के समय तक कार या मोटरसाइकिल चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

उम्र की दृष्टि से उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। अर्थात, अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2000 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जुलाई को ध्यान में रखकर की जाएगी।

आवेदन शुल्क और वेतन

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है। वहीं, SC, ST, महिला और PwD उम्मीदवारों को आवेदन फीस नहीं देनी होगी। आवेदन की पेमेंट BHIM UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से की जा सकती है।

सैलरी की बात करें तो यह पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा उम्मीदवारों को DA (Dearness Allowance), HRA (House Rent Allowance) और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • आप आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
  • अब अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और आधार/पहचान विवरण दर्ज करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, आयु, श्रेणी आदि सही-सही दर्ज करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित फीस ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंट आउट  ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें