SSC Delhi Police Constable 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (ड्राइवर, एग्जीक्यूटिव) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल, एडब्ल्यूओ/टीपीओ) भर्तियों की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार, ये परीक्षा 16 दिसंबर, 2025 से 22 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए परीक्षा पैटर्न की अच्छी समझ होना जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि परीक्षा का पैटर्न क्या रहेगा।
| पॉइंट |
विवरण |
| आयोजित करने वाली संस्था |
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| परीक्षा का नाम |
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 |
| परीक्षा तिथि |
16 दिसंबर 2025 – 22 जनवरी 2026 |
| परीक्षा मोड |
ऑनलाइन CBT |
| कुल प्रश्न |
100 (वस्तुनिष्ठ) |
| समयावधि |
90 मिनट |
| सही उत्तर पर |
1 अंक |
| गलत उत्तर पर |
0.25 अंक कटौती |
| चयन प्रक्रिया |
सीबीटी, फिजिकल (PE & MT) |
| भाषा |
हिंदी और अंग्रेजी |
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा आयोजित की जाती है। इसमें दो चरण होते हैं। पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और दूसरा फिजिकल टेस्ट (PE & MT) होता है। लिखित परीक्षा में अच्छा स्कोर करने वाले उम्मीदवार ही फिजिकल राउंड तक पहुंचते हैं।