कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस वक्त दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल की तीन भर्तियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित कर रही है और इनमें हेड कॉन्स्टेबल(मिनिस्ट्रियल) के पदों पर निकाली गई भर्ती भी शामिल है। SSC ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 मई 2022 से 16 जून के बीच आवेदन मांगे थे और इसके जरिए हेड कॉन्स्टेबल(मिनिस्ट्रियल) के कुल 835 पदों को भरा जाना है। आयोग ने इस भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) की तारीखों का ऐलान कर दिया है और आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के लिए CBT का आयोजन 10 अक्तूबर 2022 से 20 अक्तूबर 2022 के बीच किया जाना है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस परीक्षा में शामिल होने जा रहेअभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। अगर आप भी इस भर्ती में या दिल्ली पुलिस में निकली हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Constable E-book -Downlode Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
निगेटिव मार्किंग का क्या है नियम :
SSC द्वारा आयोजित की जा रही दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन कई चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले एक 100 अंको के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा। इस परीक्षा में पूछे जाना वाला प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और इसमें नेगेटिव मार्किंग की भी व्यवस्था लागू होगी। इस भर्ती में लागू होने वाली नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था SSC की अन्य भर्तियों से काफी अलग है। दरअसल इस भर्ती के CBT में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.50 मार्क्स यानी उस प्रश्न का 0.50 प्रतिशत मार्क्स काट लिया जाएगा। जबकि आयोग की अन्य भर्तियों में गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का उस प्रश्न का 0.25 प्रतिशत मार्क्स ही काटा जाता है। इसलिए इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को प्रश्नों का जवाब काफी सोच समझ कर देना होगा।
CBT के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान :
इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा 10 से 20 अक्तूबर के बीच आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए की इसमें कुछ खास नियम भी लागू होंगें। दरअसल इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था के साथ खास नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागू की जानी है। वहीं नोटिफिकेशन के मुताबिक इसकी CBT में कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो आयोग इस भर्ती की सीबीटी में तकरीबन 16 से 17 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकती है और इन्हें फिजिकल टेस्ट्स के लिए बुला सकती है।
सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तोदेर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।