फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Jobs: दिल्ली हाईकोर्ट में निजी सहायक के 150 पदों पर भर्ती, कौन हैं आवेदन के लिए योग्य? जानें सबकुछ यहां

Tue, 15 Sep 2026 05:47 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने वरिष्ठ निजी सहायक और निजी सहायक के कुल 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट, Delhi High Court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 150 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें 117 वरिष्ठ निजी सहायक और 33 निजी सहायक के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और 5  अक्तूबर 2026 तक किए जा सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। सभी पद दिल्ली उच्च न्यायालय, नई दिल्ली में हैं।

देखें श्रेणीवार रिक्तियां

पद सामान्य (UR) ईडब्ल्यूएस ओबीसी-एनसीएल एससी एसटी कुल
वरिष्ठ निजी सहायक 43 14 32 16 12 117
निजी सहायक 00 07 16 05 12 33
कुल 43 21 48 21 24 150

विज्ञापन

क्या है आवेदन के लिए पात्रता?

  • वरिष्ठ निजी सहायक पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, अंग्रेजी शॉर्टहैंड में कम से कम 110 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है। उम्मीदवार को कंप्यूटर का अच्छा कार्यसाधक ज्ञान भी होना चाहिए।
  • निजी सहायक पद के लिए भी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। इसके अलावा, अंग्रेजी शॉर्टहैंड में कम से कम 100 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए। उम्मीदवार को कंप्यूटर का अच्छा कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 5 अक्तूबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए।

क्या की आयु के नियम?

1 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1994 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए। जन्म तिथि के लिए मैट्रिक/10वीं की मार्कशीट या समकक्ष प्रमाण पत्र में दर्ज तारीख ही मान्य होगी। बाद में जन्म तिथि बदलने के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

दिल्ली उच्च न्यायालय भर्ती 2026 में सामान्य, OBC-NCL और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1,500 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹1,300 है। इसके अलावा, लागू लेनदेन शुल्क भी देना होगा।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति ग्रुप 'बी' के पदों पर की जाएगी। वरिष्ठ निजी सहायक (SPA) को 7वें सीपीसी के वेतन मैट्रिक्स के लेवल-8 में रखा जाएगा। वहीं, निजी सहायक (PA) का पद 7वें सीपीसी के वेतन मैट्रिक्स के लेवल-7 में होगा।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर भर्ती से जुड़े ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म में भरी सभी जानकारी ध्यान से जांचकर सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें