फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSSSB Teacher Recruitment: डीएसएसईबी परीक्षा पर रोक, बढ़ सकती है आयु सीमा; सरकार कर रही समीक्षा

Sun, 28 Dec 2025 10:22 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो

सार

Delhi Government Jobs: दिल्ली सरकार डीएसएसबी शिक्षक भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इसी कारण फिलहाल भर्ती परीक्षा पर रोक लगाई गई है और सरकार इस पूरे मामले की समीक्षा कर रही है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DSSSB Teacher Age Limit: दिल्ली सरकार दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) के तहत शिक्षक भर्ती के लिए आयु सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है। जब तक इस पर कोई फैसला नहीं होता तब तक शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा नहीं कराई जाएगी। बीते साल आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पीजीटी पदों पर आवेदन करने की आयु सीमा को 36 साल से घटा कर 30 साल कर दिया था। इससे हजारों गेस्ट शिक्षकों को नुकसान हो रहा था। आयु सीमा में बदलाव के कारण कई उम्मीदवार परीक्षा देने से छूट रहे थे।

विज्ञापन


बदलाव होने के बाद से परीक्षार्थी आयु सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में अब दिल्ली सरकार ने इस पर ध्यान दिया है। मार्च में परीक्षा होनी थी। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के परीक्षा कराने के आदेश को रोक दिया गया है। परीक्षा के लिए नई तिथि तब जारी की जाएगी जब आयु सीमा में बदलाव कर शिक्षकों को राहत दी जाएगी।

विज्ञापन

अब तब तक परीक्षा नहीं होगी जब तक आयु सीमा में बदलाव को लेकर नया आदेश नहीं आ जाता। शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों के हित को ध्यान में रखकर ही यह फैसला लिया गया है। सरकार के इस फैसले से उन उम्मीदवारों को मौका मिलेगा जो उम्र सीमा के कारण परीक्षा देने से छूट रहे थे।

ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन के महासचिव शोएब राणा ने कहा कि यदि आयु सीमा में बढ़ोतरी होगी तो युवा और गेस्ट टीचर्स को बड़ी राहत मिलेगी। हम लंबे समय से आयु सीमा घटाने को लेकर विरोध कर रहे हैं। शिक्षक भर्ती की उम्र सीमा 30, 32, और 36 से घटाकर 30 कर दी गई थी। इस कारण से हजारों की संख्या में योग्य उम्मीदवार घर बैठे ही ओवर एज हो गए थे जबकि पड़ोसी राज्यों में शिक्षक भर्ती की उम्र सीमा 40 साल या उससे ज्यादा है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें