Delhi Forest Guard Admit Card 2021: दिल्ली फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं। वन रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट forest.delhigovt.nic.in के जरिए अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें दिल्ली फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2021
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-दिल्ली फॉरेस्ट गार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट forest.delhigovt.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आप अपना विवरण दर्ज करेंगे।
-इसके बाद आपका फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
मार्च में होगी परीक्षा
दिल्ली फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन मार्च में होगा। वन रक्षक भर्ती परीक्षा 1 मार्च से लेकर 7 मार्च के बीच आयोजित होगी। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वन रक्षक भर्ती परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी।
इसके अलावा, अभ्यर्थी नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।