फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Constable Exam 2022 : CBT में किसे मिलेंगे एक्स्ट्रा मार्क्स, जानें PET में किन चीजों की होगी जांच

Tue, 06 Sep 2022 11:09 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा हेड कॉन्स्टेबल की तीन भर्तियों के लिए इस वक्त चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इन तीनों भर्तियों के लिए पहले चरण की परीक्षा अक्तूबर महीने में होनी है।
विज्ञापन
SSC CGL Admit Card - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस वक्त दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल की तीन भर्तियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित कर रहा है और इन तीनों भर्तियों के लिए पहले चरण की परीक्षा अक्तूबर में होनी तय है। आयोग द्वारा आयोजित की जा रही इन भर्तियों में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों, हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल(ड्राइवर) के 1411 पदों पर होने वाली भर्ती शामिल है। SSC द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के लिए पहले चरण की परीक्षा 10 अक्तूबर 2022 से 20 अक्तूबर के बीच होगी। वहीं हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के लिए यह परीक्षा 27 और 28 अक्तूबर 2022 को तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के लिए 21 अक्तूबर 2022 को होगी। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी परीक्षा से 10 से 14 दिन पहले दी जा सकती है। अगर आप भी इन भर्तियों में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Ebook Course 2022 -Downlode Now की  सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

ऐसे अभ्यर्थियों को मिलेंगे एक्स्ट्रा मार्क्स :

इन तीनों भर्तियों में हिस्सा लेने वाले जिन अभ्यर्थियों के पास एनसीसी सी लेवल सर्टिफिकेट होगा, उन्हें पांच फीसदी अतरिक्त मार्क्स, एनसीसी बी लेवल सर्टिफिकेट वालों को तीन फीसदी अतिरिक्त मार्क्स और एनसीसी ए लेवल सर्टिफिकेट वालों को दो फीसदी अतिरिक्त मार्क्स प्रदान किए जाएंगे। साथ ही राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी से डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थियों को भी अतिरिक्त मार्क्स दिए जाएंगे। इन एक्स्ट्रा मार्क्स को अभ्यर्थियों के CBT के मार्क्स में जोड़ा जाना है। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी इनके लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

PET में किन चीजों की होगी जांच :

दिल्ली पुलिस में निकली इन तीनों भर्तियों के लिए फिजिकल ऐनड्यूरेंस टेस्ट (PET) का पैटर्न एक समान है। दरअसल इन तीनों भर्तियों के लिए आयोजित होने वाली PET में शामिल होने वाले 30 साल से कम केपुरुष अभ्यर्थियों को सात मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। साथ ही इन अभ्यर्थियों को 12 फिट 6 इंच के लॉन्ग जंप और 3 फिट 6 इंच के हाई जंप में हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से संबंधितपूरी जानकारी इनके लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें