फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Constable Exam 2022 : भर्ती में होगी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा, जानिए सफल होने के लिए करना होगा कितना स्कोर

Fri, 02 Sep 2022 11:21 AM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा हेड कॉन्स्टेबल की तीन भर्तियों के लिए CBT अक्तूबर में आयोजित किया जाएगा। इन भर्तियों के जरिए तीन हजार से भी अधिक पदों को भरा जाना है।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल तथा कॉन्स्टेबल की तीन भर्तियों के लिए इस वक्त चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है और अभ्यर्थी इन भर्तियों की तैयारी में जोर - शोर से जुटे हुए हैं। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जा रही इन तीनों भर्तियों के लिए पहले चरण की परीक्षा अक्तूबर महीने में ही प्रस्तावित है। इन भर्तियों के संबंध में SSC द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों के लिए CBT का आयोजन 10 अक्टूबर 2022 से 20 अक्तूबर के बीच किया जाएगा। वहीं कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों के लिए CBT 21 अक्तूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। जबकि हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के पदों के लिए CBT 27 और 28 अक्तूबर 2022 को होगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड तथा इन भर्तियों से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी इन भर्तियों में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय मे इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Constable E-book - Downlode Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी  कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं।

भर्ती में होगी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा :

दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा हेड कॉन्स्टेबल के तीन हजार से भी अधिक पदों को भरने के लिए निकली इन तीनों भर्तियों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल इन तीनों भर्तियों का आयोजन लंबे समय बाद किया जा रहा है और इनका अभ्यर्थी काफी समय से इंतजार कर रहे थे। साथ ही विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें हिस्सा लेने के लिए बंपर संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसलिए इनमें जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होने की पूरी उम्मीद है। गौरतलब है कि इन भर्तियों के जरिए हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों, हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के1411 पदों पर भर्ती की जानी है।

सफल होने के लिए करना होगा कितना स्कोर :

यह उम्मीद जताई जा रही है कि हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती के CBT में सफल होने के लिए सामान्य श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों को 74 से 78 मार्क्स और सामान्य श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों को 68 से 72 मार्क्स के बीच स्कोर करना पड़ सकता है। वहीं हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO की भर्ती में चयनित होने के लिए सामान्य श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों को 77 से 81 मार्क्स तथा सामान्य श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों को 70 से 64 मार्क्स के बीच स्कोर करना पड़ सकता है। जबकि कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) की भर्ती में 73 से 77 मार्क्स के बीच कटऑफ जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें