फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Constable 2022: परीक्षा में इस नियम के लागू होने से पड़ सकता है आपके अंकों पर असर,देखें पूरी जानकारी

Tue, 20 Sep 2022 11:45 AM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से आयोजित की जा रही दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल/ हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की भर्ती का CBT 10 अक्तूबर  से 20 अक्तूबर  के बीच आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती के जरिए 835 पदों पर भर्ती की जानी है।
विज्ञापन
Delhi Police Head Constable 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) अगले महीने आयोजित करेगी। SSC ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 मई 2022 से 16 जून के बीच आवेदन मांगे थे। 835 पदों के लिए आयोजित की जा रही इस भर्ती के जरिए दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मेल) के 503 पदों, हेड कॉन्स्टेबल (मेल, एक्स सर्विसमेन) के 56 पदों तथा हेड कॉन्स्टेबल (फीमेल) के 276 पदों को भरा जाना है। SSC द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए CBT 10 अक्तूबर 2022 से 20 अक्तूबर के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी सितंबर के आखिरी हफ्ते में दी जा सकती है और एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी इस भर्ती में या दिल्ली पुलिस में निकली हेड कॉन्स्टेबल तथा कॉन्स्टेबल की अन्य भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Constable Ebook - Download Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

इस नियम का सीधे पड़ेगा आपके मार्क्स पर असर :

भर्ती के लिए जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में नॉर्मलाइजेशन की भी व्यवस्था लागू की जानी है। नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था के लागू होने के बाद इस नियम का सीधा असर आपके मार्क्स के ऊपर भी पड़ेगा और CBT में आपके मार्क्स घट या बढ़ भी सकते हैं। दरअसल अलग अलग शिफ्ट्स में आयोजित की जाने वाली परीक्षा के किसी शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं तो किसी शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं। ऐसी स्थिति में मार्क्स के असमान वितरण को रोकने के लिए परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाती है। इस व्यवस्था में एक फॉर्मूले के तहत जिस शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं, उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स दिया जाता है और जिस शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों का कुछ मार्क्स काट लिया जाता है। इससे सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में समान रूप से मौका मिलता है। इसलिए अगर आपकी शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं तो आपको कुछ मार्क्स एक्स्ट्रा मिल सकते हैं और आसान प्रश्न आने पर कुछ मार्क्स काटे भी जा सकते हैं।

किस पैटर्न पर होना है CBT का आयोजन :

इस भर्ती की CBT में अभ्यर्थियों से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाने हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक 100 अंको की इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस से 20 अंक के 20 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 20 अंक के 20 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस से 25 अंक के 25 प्रश्न और इंग्लिश लैंग्वेज से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों से कंप्यूटर फंडामेंट्सल्स, एमएस एक्सेल, एमएसवेब, कम्युनिकेशन, इंटरनेट, www तथा वेब ब्राउज़र इत्यादि से 10 अंक के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का उस प्रश्न का 0.50 प्रतिशत मार्क्स काट लिया जाएगा।अभ्यर्थी इस परीक्षा के एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस की पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें