असिस्टेंट अकाउंटेंट ऑफिसर पद के लिए 11 रिक्तियां निकाली गई हैं। स्टेनोग्राफर पद के लिए 100 रिक्तियां निकाली गई हैं। जबकि पटवारी पद के लिए 44 नौकरियां निकली हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने माली पद के लिए 100 नौकरियां निकाली हैं। इन सभी नौकरियों में आवेदन के मापदंड अलग-अलग हैं।
इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम क्वालिफिकेशन 12वीं पास होनी चाहिए। इसके अलावा विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन मांगी गई है। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एप्लीकेशन फीस सबमिट करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल रखी गई है।
ज्यादा जानकारी के लिए dda.org.in वेबसाइट पर विस्तार से इन नौकरियों को लेकर नोटिफिकेशन चेक करें।