6 अक्तूबर से शुरू हुए आवेदन
इसके तहत ऑनलाइन आवेदन 6 अक्तूबर 2025 से 5 नवंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते थे।
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2025 तय की गई थी, जबकि अभ्यर्थियों को 28 नवंबर 2025 तक अपने आवेदन पत्र का प्रिंट निकालने की अनुमति दी गई थी। इसके बाद आवेदन पोर्टल को केवल जमा किए गए फॉर्म को देखने और डाउनलोड करने के उद्देश्य से दोबारा खोला गया था।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती अभियान की प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पद की आवश्यकता के अनुसार कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं। विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग है और आयु सीमा की गणना की अंतिम तिथि 5 नवंबर, 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के साथ साथ एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम और महिला आवेदकों के लिए अलग-अलग है।