फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए ने जारी किया पटवारी भर्ती परीक्षा स्टेज 2 का एडमिट कार्ड, डाउनलोड हेतु डायरेक्ट लिंक

Sat, 27 Feb 2021 12:06 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पटवारी भर्ती परीक्षा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पटवारी भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से पटवारी के 40 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।  28 फरवरी, 2021 से आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त अभ्यर्थी, डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.org.in पर या इस खबर के अंत में दिए गए डायरेक्ट लिंक पर जाकर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

गाइडलाइन्स - आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटां पहले पहुंचना होगा। साथ ही अपने साथ हॉल टिकट और वैध आईडी कार्ड जैसे आधार कार्ड अथवा वोटर कार्ड में से कोई भी एक ले जाना होगा। बता दें परीक्षा केंद्र में इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ मास्क और सैनेटाइजर भी रखना होगा।  

परीक्षा पैटर्न - पटवारी भर्ती परीक्षा स्टेज-2 में जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग एबिलिटी, अंक गणितीय और संख्यात्मक योग्यता (अर्थमैटिक एंड न्यूमैरिकल एबिलिटी), अंग्रेजी भाषा, हिंदी या उर्दू भाषा, बेसिक कंप्यूटर नॉलेज पर आधारित 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसे हल करने के लिए केवल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। 

विज्ञापन

यह है एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया - अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु सबसे पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। नोटिफिकेशन पर जाकर ‘डीए डीडीए पटवारी चरण 2 एडमिट कार्ड 2021’ पर क्लिक करें। तत्पश्चात अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें। प्रक्रिया पूर्ण होने पर आपके कम्प्यूटर स्क्रिन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा। जिसे अभ्यर्थी उपयोग के लिए डाउनलोड कर सकते हैं। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यह है डायरेक्ट लिंक - https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/1258/65047/login.html

पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 LIVE: थल सेना, वायुसेना और नौसेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, फौरन करें आवेदन

यह भी पढ़ें - NTA DU Recruitment 2021: डीयू में गैर-शैक्षणिक श्रेणियों के 1145 पदों की पर भर्ती शुरू

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें