DDA Answer Keys 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने जेई और अन्य पदों की भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 2025 जारी कर दी है। यह उत्तर कुंजी हाल ही में आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब dda.gov.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं, अपनी उत्तर पुस्तिका डाउनलोड कर सकते हैं और इससे अपने अनुमानित स्कोर का आकलन कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों पर कुल 1,732 रिक्तियों को भरा जाना है। इसके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 3 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। अभी फिलहाल 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित परीक्षाओं की उत्तर कुंजी ऑनलाइन जारी की है, जिसे उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा में नकारात्मक अंकन प्रणाली लागू है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।