कितना मिलेगा वेतन?
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पद के लिए पे लेवल 14 के तहत 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित है, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पे लेवल 10 के अनुसार 57,700 रुपये से 1,81,400 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को प्रजेंटेशन/सेमिनार और इंटरव्यू के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क के रूप में अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये जमा करने होंगे, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबी (PwBD) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को निर्धारित माध्यम से ही शुल्क का भुगतान करना होगा।