फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET 2022: JEE से भी अधिक हो सकती है CUET में हिस्सा लेने वाले छात्रों की संख्या, जानें इस परीक्षा में कैसे मिलेगी सफलता

सार

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 के लिए छात्रों के पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2022 से शुरू हुई थी और यह 22 मई को समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
CUET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जा रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 के लिए छात्रों के पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। दरअसल इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 मई 2022 को समाप्त होने जा रही है। आवेदन के अंतिम दिनों में छात्रों को रजिस्ट्रेशन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो इस परीक्षा के लिए जल्द आवेदन कर दें। इस साल से देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में छात्रों को इसी परीक्षा के जरिये प्रवेश दिया जाएगा। इसलिए अगर आप देश के किसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करना चाहते हैं तो आपको इसमें अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना होगा। ऑनलाइन मोड में होने वाली यह परीक्षा जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। अगर आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपको CUET में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे। आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए एक खास कोर्स शुरू किया है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET FREE Online Classes- Join Now पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें   
CUET सिलेबस   
CUET कॉलेज लिस्ट    
CUET डोमेन सब्जेक्ट लिस्ट

JEE से भी अधिक हो सकती है CUET में हिस्सा लेने वाले छात्रों की संख्या :

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेने के लिए अनिवार्य किये जाने के बाद पहली बार आयोजित हो रही CUET में हिस्सा लेने के लिए बंपर आवेदन आ रहे हैं। छात्रों की इस परीक्षा में रुचि देखकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल CUET में हिस्सा लेने वाले छात्रों की संख्या JEE मेंस में हिस्सा लेने वाले छात्रों की संख्या से भी अधिक हो सकती है। दरसक्ल JEE(M) में हिस्सा लेने के लिए इस साल तकरीबन 9.1 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। जबकि CUET में हिस्सा लेने के लिए अभी तक 10 लाख से भी अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है और इनमें से लगभग 7.5 लाख छात्र अपना आवेदन फाइनली सबमिट कर चुके हैं।

कैसे हासिल कर सकते हैं सफलता :

पहली बार आयोजित हो रही CUET में शामिल होने वाले छात्रों को जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इसमें सफलता पाने के लिए छात्रों को परीक्षा से पहले इसकी कम्पलीट तैयारी और रिवीजन करनी होगी। इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए छात्रों को CUET 2022 की बेहतर तैयारी करवाने के लिए देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता द्वारा एक खास CUET Foundation Classes 2022 की शुरुआत की गई है। इस खास कोर्स के जरिये छात्रों को CUET से जुड़ी पूरी काउन्सलिंग, लाइव मेंटरिंग सेशन, फ्री स्टडी मैटेरियल, ई-बुक्स और अन्य कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इस कोर्स के जरिये छात्र अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में CUET की बेहतर तैयारी कर सकते हैं और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पढ़ने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। छात्र सफलता के इस कोर्स से ऊपर दिए गए फाउंडेशन क्लासेस के लिंक पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

NDA/NA, CUET जैसे प्रवेश परीक्षाओं या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त इन प्रवेश परीक्षाओं के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके इनमें सफलता हासिल कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें