फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET & UPTET 2021: CTET और UPTET के लिए जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन, जानें दोनों परीक्षाओं में किन विषयों से पूछे जाते हैं प्रश्न

सार

CTET और UPTET के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इन दोंनो पात्रता परीक्षाओं में हर साल लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं।
विज्ञापन
CTET - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की दो सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं CTET और UPTET के आयोजन के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं आने से अभ्यर्थियों में काफी निराशा है। गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा साल में दो बार और उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का आयोजन उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा साल में एक बार किया जाता है। इन दोनों पात्रता परीक्षाओं में हर साल लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं, लेकिन 2021 में इन दोनों परीक्षाओं के आयोजन की तारीख अभी तक पता नहीं चलने से अभ्यर्थी काफी परेशान हैं। साथ ही अगर आप भी इस पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और इसमें सफल होकर शिक्षक बनने के अपने सपने को साकार करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत इसकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे CTET - पेपर 1 टीचिंग चैंपियन बैच से जुड़ जाना चाहिए।

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

CTET का आयोजन साल में 2 बार किया जाता है और 2021 में दूसरी बार आयोजित होने वाले CTET के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए अगस्त माह के आखिर तक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। तो वहीं UPTET के लिए भी UPBEB नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है और इसे भी जल्द ही जारी किया जा सकता है।

किन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न :

CTET तथा UPTET, इन दोनों पात्रता परीक्षाओं का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न एक समान है। इन दोनों परीक्षाओं में 2 पेपर्स का आयोजन होता है और प्रत्येक पेपर में 150 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। गौरतलब है कि कक्षा 1 से कक्षा 5 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को इनका पेपर 1 तथा कक्षा 6 से कक्षा 8 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को इनका पेपर 2 देना होता है। इन परीक्षाओं के पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। पेपर 2 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न ,भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न तथा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाते हैं।

कैसे करे तैयारी :

अगर आपका सपना शिक्षक बनने का है, तो अपने सपने को पूरा करने के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी के लिए चलाए जा रहे  CTET - पेपर 1 टीचिंग चैंपियन बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 120 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ प्रतिदिन 3 घंटे की कक्षाएं , विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को हल करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह, वीकली टेस्ट जैसी अन्य कईं सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इस बैच से जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें