फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET/UPTET 2021: क्या आपको पता है CTET और UPTET में कौन सी परीक्षा है ज्यादा कठिन और दोनों के कटऑफ में रह सकता है ये बड़ा अंतर

सार

CTET और UPTET दोनों शिक्षक पात्रता परीक्षाओं के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इन दोनों परीक्षाओं का सिलेबस तथा एग्जाम पैटर्न एक समान ही है।
विज्ञापन
TET 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की  केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) और उत्तरप्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित किए जाने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक हैं। इन परीक्षाओं में हर बार लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं और टीचर बनने के अपने सपने को पूरा करते हैं। CTET का आयोजन साल भर में दो बार किया जाता है तो वहीं UPTET का आयोजन साल भर में एक बार किया जाता है। अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए किताबें खोज रहे हैं तो आपको सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फ्री ई-बुक्स का अवश्य उपयोग करना चाहिए। इन ई-बुक्स को अभ्यर्थियों की सहायता के लिए विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है।

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

CTET के लिए नोटिफिकेशन 25 जून को ही जारी होने की उम्मीद थी तो वहीं UPTET के लिए भी 11 मई को ही नोटिफिकेशन जारी होने वाला था। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से दोनों पात्रता परीक्षाओं का नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं हो सका है। देश में अब कोरोना की स्थिति सुधर रही है तो यह उम्मीद लगाया जा रहा है कि इन दोनों परीक्षाओं के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। 

कितने नंबर की होती है परीक्षा :

CTET और UPTET दोनों परीक्षाओं में दो पेपर का आयोजन होता है। इनमें कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को CTET तथा UPTET का पेपर 1 देना होता है तो वहीं कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक को पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को इनका पेपर 2 देना होता है। CTET और UPTET दोनों परीक्षाओं के दोनों पेपर्स में कुल 150  - 150 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। 

कौन ज्यादा कठिन और कितना होता है कटऑफ : 

इन दोनों परीक्षाओं के दोनों पेपर्स में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कटऑफ स्कोर के रूप में 60 प्रतिशत यानी 90 अंक लाना होता है। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को यह परीक्षा उत्तीर्ण करने और पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत यानी 82.5 अंक लाने होते है। दोनों का सिलेबस अलग होने के बाद भी ऐसे कई टॉपिक्स हैं जो दोनों ही परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। हालांकि केंद्रीय स्तर की परीक्षा होने की वजह से अभ्यर्थियों को CET थोड़ा मुश्किल लग सकता है। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप यूपी SI, UPSSSC PET, SSC GD, AFCAT या अन्य किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी करने के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेज के साथ साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें