फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET Result 2021-22: 15 फरवरी को जारी हो सकता है रिजल्ट, सफल अभ्यर्थी यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे अपना सर्टिफिकेट

सार

CTET 2021 का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच ऑनलाइन मोड में किया गया था। CBSE द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक इसका रिजल्ट 15 फरवरी 2022 को घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन
रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 का आयोजन पूरा हो चुका है और अब इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड ने हाल ही में इस परीक्षा की क्वेश्चन पेपर और रिस्पांस शीट जारी की है और यह उम्मीद जताई जा रह है कि इसकी आंसर की भी जल्द ही जारी की जा सकती है। CTET 2021 का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच ऑनलाइन मोड में किया गया था। बोर्ड ने इसके लिए अभ्यर्थियों से 19 सिंतबर 2021 से 25 अक्टूबर 2021 के बीच आवेदन मांगे थे। वहीं, अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET Paper 2 EBook- Download Now की सहायता ले सकते हैं।

15 फरवरी को जारी हो सकता है रिजल्ट :

CTET 2021 के लिए CBSE द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक इसका रिजल्ट 15 फरवरी 2022 को घोषित किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। कोरोना महामारी के बीच पहली बार ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई इस परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है। CTET में सफल होने वाले अभ्यर्थी केंद्र सरकार तथा अन्य कई राज्यों के स्कूलों में शिक्षकों की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे अपना सर्टिफिकेट :

CBSE इस परीक्षा में सफल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को डिजिटल रूप से उनका सर्टिफिकेट उपलब्ध कराएगी। दरअसल बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यर्थियों को उनका सर्टिफिकेट डिजिटल फॉरमेट में उनके डिजिलॉकर एकाउंट में उपलब्ध कराया जाएगा। ये सर्टिफिकेट डिजिटली साइन किये हुए रहेंगे और आईटी एक्ट के अनुसार कानूनी तौर पर वैलिड होंगे। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का पैरा 20 देख सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें