फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET Exam 2021: CTET में इस बार पूछे जाएंगे नए तरह के प्रश्न, जानें एडमिट कार्ड में होगा और कितना विलंब

सार

CBSE द्वारा CTET का आयोजन साल में 2 बार किया जाता है। इस साल इसका आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच किया जाना है।
विज्ञापन
CTET - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CBSE) के आयोजन में अब 10 दिनों से भी कम का समय बचा है, लेकिन इसके लिए अभी तक एडमिट कार्ड नहीं जारी होने से अभ्यर्थी काफी परेशान हैं। गौरतलब है कि इस परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच किया जाना है। CBSE द्वारा साल में 2 बार आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करते हैं। CBSE ने CTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 19 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे थे। अगर आपने भी CTET या किसी अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET Mock Test- Attempt Now की सहायता ले सकते हैं।

परीक्षा में पूछे जाएंगे नए तरह के प्रश्न:

CTET 2021 में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को थोड़े नए तरह के प्रश्न देखने को मिलेंगे। दरअसल CBSE द्वारा जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा में अब नई शिक्षा नीति के मुताबिक प्रश्न पूछे जाएंगे। CTET 2021 में अभ्यर्थियों से तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। गौरतलब है कि देश में अब नई शिक्षा नीति लागू की जा रही है और शिक्षकों को भी अब इस हिसाब से तैयार किए जाने की जरूरत है। इसी को देखते हुए CTET में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया गया है। साथ ही इस साल पहली बार यह परीक्षा पहली बार ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।

एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट :

CTET 2021 के आयोजन में अब 10 दिनों से भी कम का समय बचा है, लेकिन इसके लिए अभी तक एडमिट कार्ड नहीं जारी होने से अभ्यर्थी काफी परेशान हैं। गौरतलब है कि इससे पहले की CTET में अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से 20 दिन पहले जारी कर दिया जाता था। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE, CTET 2021 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करने वाली है। CTET 2021 के लिए एडमिट कार्ड इस हफ्ते में जारी होना तय माना जा रहा है, इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त CTET और UPTET जैसे शिक्षक पात्रता परीक्षाओं समेत यूपी लेखपाल, SSC GD, रेलवे ग्रुप D जैसी कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें