आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी और चुने गए पेपर के आधार पर निर्धारित की गई है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के एक पेपर के लिए एक हजार रुपये और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये फीस निर्धारित की गई है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एक पेपर का शुल्क 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये है। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Apply for CTET Feb 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें और फॉर्म भरें।
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
- भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।