केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 की शुरुआत 16 दिसंबर से हो गई है। केंद्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में देश भर से अभ्यर्थी शामिल होंगे और अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करेंगे। 16 दिसंबर से शुरू हुई यह परीक्षा 13 जनवरी तक चलेगी और इसके सफल आयोजन के लिए देश भर के 300 से भी अधिक शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। CTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 19 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आपने भी CTET या किसी अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET Mock Test: Attempt Here की सहायता ले सकते हैं।
महज इतना स्कोर करके हो सकते हैं पास :
केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम पात्रता के रूप में CTET में उतीर्ण होना होता है। साल में 2 बार आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में पूरे देश भर से लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। हालांकि, अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल इस परीक्षा में सफल होने के लिए आपको किसी से प्रतिस्पर्धा नहीं करनी है। आप इस परीक्षा में महज 60 फीसदी अंक स्कोर करके सफल हो सकते हैं और इसका प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
इन अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड होगा बाद में जारी :
CTET में शामिल होने वाले जिन अभ्यथियों की परीक्षा 1 जनवरी के बाद होनी है, उनका एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। दरअसल अभी सिर्फ 16 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा है, उनका ही एडमिट कार्ड जारी किया गया है। गौरतलब है कि इसमें शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी के लिए पहले प्रोविशनल एडमिट कार्ड जारी किया जा रहा है। अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड उन्हें परीक्षा से 2 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और इसके लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे और UPTET/CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।