फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2021 : CTET के एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द ही होने वाला है खत्म, इस सिलेबस से परीक्षा देने के लिए रहें तैयार

Fri, 26 Nov 2021 10:53 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

CTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच किया जाना है।
 
विज्ञापन
CTET Exam 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। 16 दिसंबर से 13जनवरी तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि CBSEइस परीक्षा के लिए नवंबर महीने के आखिरी सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। गौरतलब है कि इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 19 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आपने भी इसमें या किसी अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है,तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं।

16 दिसंबर से 13 जनवरी तक होगी परीक्षा :

CTET 2021 का आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच किया जाना है। इस बार CTETका आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाना है। गौरतलब है कि इससे पहले यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में होती थी। 16 दिसंबर से 13जनवरी के बीच होने वाली इस परीक्षा में किस अभ्यर्थी की परीक्षा किस दिन होगी,इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी होने के बाद मिल जाएगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

सिलेबस :

CTET 2021 में अभ्यर्थियों से नई शिक्षा नीति के मुताबिक तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक CTETपेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि, पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30प्रश्न तथा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाएंगे।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप CTET जैसी किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप  डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें