फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2021: इस तारीख तक जारी होगा CTET के लिए एडमिट कार्ड, जानें सफल होने के बाद नौकरी के लिए कहाँ कर सकते हैं आवेदन

सार

CBSE द्वारा आयोजित की जाने वाली CTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। इस बार इस परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच किया जाना है।
विज्ञापन
CTET - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है और इसमें शामिल होकर अभ्यर्थी अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करते हैं। इस शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 19 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। इस बार CTET के सफल आयोजन के लिए देश भर के 300 से भी अधिक शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। अगर आपने भी इसमें शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो बाकी बचे समय में इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE CTET Online Mock Test- Attempt Here की सहायता ले सकते हैं।

कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड :

यह उम्मीद जताई जा रही है कि CTET का एडमिट कार्ड नवंबर महीने के आखिर तक जारी किया जा सकता है। इससे पहले की CTET में अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 से 20 दिनों पहले ही जारी किया जाता है। इसलिए इस बार भी CTET में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 से 20 दिनों पहले यानी कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में जारी किये जाने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि इसके संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है, इसलिए अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

यहाँ मिलेगी नौकरी :

CTET में सफल होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए पात्र माने जाते हैं। CTET प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय (NVS), आर्मी शिक्षक, ERDO जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी कुछ अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भी शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को इन जगहों पर निकलने वाली शिक्षकों की भर्तियों के ऊपर ध्यान देना चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक ही जगह सफलता ऐप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें