रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती के तहत कुल 90 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 36 पद अनारक्षित (यूआर), 14 एससी, 7 एसटी, 24 ओबीसी और 9 ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा, 7 पद दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
परीक्षा केंद्र
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार दिल्ली, मुंबई/पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु में से किसी एक परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे सभी आवेदनों में एक ही शहर का चयन करें, ताकि परीक्षा कार्यक्रम में किसी प्रकार की समस्या न हो।
CSU Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले CSU के चयन पोर्टल curec.samarth.ac.in पर जाएं।
- नए उम्मीदवार पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- मांगी गई शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।