CSL Recruitment 2022 Last Date: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) ग्रेजुएट/ तकनीकी डिप्लोमा अप्रेंटिस की भर्ती प्रक्रिया अब खत्म होने वाली है। सीएसएल की नौकरी करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बुधवार, सात दिसंबर को मध्य रात्रि तक ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण कर सकते हैं। अप्रेंटिस रिक्तियों के लिए एनरोलमेंट की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 143 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 70 रिक्तियां ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए और 73 तकनीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के लिए हैं।
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर जाएं।
अपना नामांकन करें और पोर्टल पर लॉगिन करें।
सीएसएल द्वारा अधिसूचित प्रशिक्षण सीटों के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें।
इसके बाद फॉर्म भरें और सबमिट करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।