CSIR Recruitment 2025: वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने जूनियर सचिवालय सहायक (जनरल/एफएंडए/एसएंडपी) और जूनियर स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी) पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन चालू कर दिए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cdri.res.in के माध्यम से 10 मार्च, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 11 पदों को भरना है, जिसमें जूनियर सचिवालय सहायक के लिए 7 पद और जूनियर स्टेनोग्राफर हिंदी/अंग्रेजी के लिए 4 पद शामिल है।