भोपाल स्थित सीएसआईआर-प्रगत पदार्थ तथा प्रक्रम अनुसंधान संस्थान (एएमपीआरआई) ने विज्ञापन संख्या आरईसीटी-02/2026 के तहत पांच तरह के पदों पर भर्ती निकाली है। संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है। इस भर्ती में कुल 14 रिक्त पद शामिल हैं। इनमें तकनीकी अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा सहायक, तकनीशियन (1) और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद हैं।
किस पद के लिए कब से कब तक आवेदन कर सकते हैं?
इस भर्ती में सभी पदों के लिए आवेदन की तारीख एक जैसी नहीं है। तकनीकी अधिकारी और तकनीशियन (1) के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्तूबर 2026 से शुरू हुई है। वहीं, सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा सहायक और मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए आवेदन 15 अक्तूबर 2026 से शुरू हुए हैं। उम्मीदवारों को अपने पद के अनुसार अंतिम तारीख का ध्यान रखना होगा। दोनों श्रेणियों के लिए आवेदन की समय सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है।
- तकनीकी अधिकारी और तकनीशियन (I): 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक
- सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा सहायक और मल्टी टास्किंग स्टाफ: 16 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक
निर्धारित समय के बाद ऑनलाइन आवेदन का लिंक बंद कर दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम दिन का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
किन पदों पर कितनी रिक्तियां हैं?
भर्ती के तहत अलग-अलग पदों के लिए रिक्तियों की संख्या इस प्रकार है।
| पद का नाम |
रिक्त पद |
| तकनीकी अधिकारी |
7 |
| तकनीशियन (1) |
4 |
| सुरक्षा अधिकारी |
1 |
| सुरक्षा सहायक |
1 |
| मल्टी टास्किंग स्टाफ |
1 |
| कुल पद |
14 |
कौन कर सकता है आवेदन?
सीएसआईआर एएमपीआरआई भर्ती 2026 में तकनीकी अधिकारी के पदों के लिए संबंधित विषय में एमएससी, एमसीए या बीई/बीटेक में कम से कम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। सुरक्षा अधिकारी और सुरक्षा सहायक के पदों के लिए पूर्व सैनिकों की निर्धारित रैंक और सुरक्षा कार्य का अनुभव अनिवार्य है। तकनीशियन के पदों के लिए विज्ञान विषयों के साथ दसवीं में कम से कम 55 प्रतिशत अंक और संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र या निर्धारित कार्य अनुभव होना चाहिए। वहीं, मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद के लिए दसवीं पास या समकक्ष योग्यता जरूरी है।
सभी पदों की आयु सीमा कितनी है?
भर्ती के तहत अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है।
| पद |
अधिकतम आयु सीमा |
| तकनीकी अधिकारी |
30 वर्ष |
| सुरक्षा अधिकारी |
35 वर्ष |
| सुरक्षा सहायक |
28 वर्ष |
| तकनीशियन (1) |
28 वर्ष |
| मल्टी टास्किंग स्टाफ |
25 वर्ष |
आयु की गणना की निर्णायक तारीख तकनीकी अधिकारी और तकनीशियन (I) के लिए 6 नवंबर 2026 तथा सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा सहायक और मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए 16 नवंबर 2026 है।
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती में पद के अनुसार वेतनमान सातवें वेतन मैट्रिक्स के अलग-अलग स्तरों पर निर्धारित है।
| पद |
वेतन स्तर |
अनुमानित कुल मासिक वेतन |
| तकनीकी अधिकारी |
स्तर-7 |
₹86,580 |
| सुरक्षा अधिकारी |
स्तर-7 |
₹86,580 |
| सुरक्षा सहायक |
स्तर-6 |
₹66,500 |
| तकनीशियन (1) |
स्तर-2 |
₹37,000 |
| मल्टी टास्किंग स्टाफ |
स्तर-1 |
₹33,650 |
आयु और पात्रता की गणना किस तारीख से होगी?
भर्ती में आयु और पात्रता से जुड़ी शर्तों के लिए भी अलग-अलग निर्णायक तारीखें तय की गई हैं।
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद के विस्तृत विज्ञापन में दी गई आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
आवेदन कहां और कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित विवरण देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय इन बातों का ध्यान रखें:
- संबंधित पद का विस्तृत विज्ञापन ध्यान से पढ़ें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता और आयु संबंधी पात्रता की जांच करें।
- आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
- आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही भरें।
- यदि एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना है, तो प्रत्येक पद के लिए अलग पंजीकरण करना होगा।