स्लिप में क्या-क्या जानकारी होगी?
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे जारी की गई जानकारी को ध्यान से जांचें और परीक्षा स्थल तक पहुंचने की योजना पहले से बना लें।
- उम्मीदवार का नाम और रजिस्ट्रेशन डिटेल
- आवंटित परीक्षा शहर
- लिखित परीक्षा की तिथि
- सीएसबीसी द्वारा जारी निर्देश
3 दिसंबर को जारी होगा प्रवेश पत्र
लिखित परीक्षा 10 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह ध्यान देने वाली बात है कि अभी केवल शहर की जानकारी दी गई है, जबकि एडमिट कार्ड, जिसमें परीक्षा केंद्र का सटीक पता होगा, 3 दिसंबर 2025 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा (Objective Type): आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न। यह केवल क्वालिफाइंग परीक्षा होगी
- PST: पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई और सीने का माप
- PET: दौड़ व अन्य निर्धारित कार्य
- ड्राइविंग टेस्ट: LMV/HMV वाहन चलाने की क्षमता की जांच
- दस्तावेज सत्यापन
सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।