आवेदन शुल्क
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन करते समय 100 रुपये का शुल्क जमा करना अनिवार्य है। ध्यान रखें कि बिना शुल्क जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं माने जाएंगे, इसलिए उम्मीदवार भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही आवेदन सबमिट करें।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Prohibition Dept.” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Apply Online for the Post of Prohibition Constable, Jail Warder & Mobile Squad Constable (Advt. No. 03/2025)” लिंक पर क्लिक करें।
- अब “New Registration” पर जाकर अपनी बुनियादी जानकारी भरें और पंजीकरण करें।
- फिर “Fill Application Form” पर क्लिक करके बाकी सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।