CSBC Bihar Police Fireman Result: कब हुई थी परीक्षा?
केंद्रीय कांस्टेबल भर्ती चयन बोर्ड की ओर से बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 मार्च, 2022 और 28 अगस्त, 2022 को किया था। परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। करीब 497072 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। अब परीक्षा के परिणाम 05 सितंबर को ऑनलाइन मोड में जारी कर दिए गए हैं।
CSBC Bihar Police Fireman Result: इतने उम्मीदवार हुए सफल
बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती परीक्षा के लिए जारी किए गए परिणाम में कुल 11901 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। इन सभी को अब भर्ती के अगले चरण पीईटी परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए विस्तृत शेड्यूल को जल्द ही जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। केंद्रीय कांस्टेबल भर्ती चयन बोर्ड/CSBC की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 2380 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।