फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSBC: बिहार पुलिस ने बदली परीक्षा की तिथि, जारी किया शेड्यूल

Tue, 11 Feb 2020 11:50 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bihar police
विज्ञापन

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 20 जनवरी को होने वाली थी लेकिन किसी कारण वश परीक्षा स्थगित हो गई। बता दें इस परीक्षा में करीब 6 लाख उम्मीदवार बैठने वाले थे, जो अब नई तिथियों का इंतजार कर रहे हैं। उन सभी उम्मीदवार के लिए खुशखबरी है। परीक्षा के लिए बिहार पुलिस ने नया शेड्यूल जारी किया है। बिहार ने एक नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार परीक्षा 8 मार्च को आयोजित की जाएगी। नोटिस पढ़ने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। उम्मीदवार आगे दिए लिंक का भी सहारा ले सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट में स्नातकों की हो रही हैं भर्तियां, इस दिन कर सकेंगे आवेदन

  • सीएसबीसी बिहार ने अक्टूबर 2019 में एक विज्ञापन जारी करके यह जानकारी दी कि वह 11,880 पदों पर भर्तियां करने जा रहा है।
  • भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर 2019 तक चली थी।
  • परीक्षा में शामिल होने वालों के लिए एडमिट कार्ड दिसंबर 2019 माह के अंत में जारी हुए थे। 
  • बता दें कि बिहार पुलिस ने परीक्षा से पांच दिन पहले यानी 15 जनवरी को एक नोटिस जारी किया था। जिसके अनुसार, परीक्षा स्थगित हो गई थी। इसके लिए बिहार पुलिस ने कोई कारण नहीं बताया था। 


मुख्य जानकारी-

  • उम्मीदवार के लिए परीक्षा की तिथि 8 मार्च निर्धारित की गई है। 
  • परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला सत्र के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पहुंचना होगा जबकि दूसरा सत्र दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक चलेगा।
  • ध्यान रखें, इस परीक्षा में केवल वहीं छात्र शामिल होंगे जो 20 जनवरी को परीक्षा में शामिल होने वाले थे। 
  • उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड 20 फरवरी से डाउनलोड कर पाएंगे। 

नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 10वीं-12वीं के साथ स्नातकों को देना होगा एक इंटरव्यू, उत्तर प्रदेश मे लग रहा है रोजगार मेला

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें