पात्रता मानदंड
वैज्ञानिक-बी को पदों पर आवेदन करने कि लिए अभ्यर्थियों के पास विज्ञान या कृषि विज्ञान में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।