फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRRI JSA JST Answer Key: जारी हुई जेएसए और जेएसटी की उत्तर कुंजी, 21 मई से दर्ज कराएं आपत्तियां

Tue, 20 May 2025 02:18 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CRRI JSA JST Answer Key 2025: सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली ने जूनियर सचिवालय सहायक और जूनियर स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार अब संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CRRI JSA JST Answer Key 2025: सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI), नई दिल्ली ने जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) और जूनियर स्टेनोग्राफर (JST) पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। उम्मीदवार अब संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट csircrri.res.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

विज्ञापन


परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब अनंतिम उत्तर कुंजी की समीक्षा करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। संस्थान ने यह भी अधिसूचित किया है कि उत्तर कुंजी पर कोई भी आपत्ति 21 मई, 2025 (10:00 बजे) और 24 मई, 2025 (10:00 बजे) के बीच एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उठाई जा सकती है।

आपत्तियों के लिए पोर्टल सक्रिय

यह परीक्षा 13 से 20 मई 2025 तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी को लेकर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, जो संबंधित परीक्षाओं के लिए मान्य होगी। उम्मीदवार प्रत्येक प्रश्न पर 100 रुपये (गैर-वापसी योग्य) शुल्क देकर उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं। आपत्तियां केवल आधिकारिक 'चैलेंज मैनेजमेंट पोर्टल' (https://crridom.gov.in/node/2298) के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। पोर्टल पर 'उपयोगकर्ता मैनुअल' और 'उम्मीदवारों के लिए निर्देश' भी उपलब्ध कराए गए हैं ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

विशेषज्ञ करेंगे समीक्षा

उत्तर कुंजी पर दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा की जाएगी। यदि कोई उत्तर आपत्ति के आधार पर गलत पाया जाता है, तो उत्तर कुंजी में बदलाव किया जाएगा और अंतिम परिणाम उसी के अनुसार जारी किया जाएगा। सीएसआईआर-सीआरआरआई ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से उनकी आपत्तियों की स्वीकृति या अस्वीकृति की सूचना नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन

ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

  • सबसे पहले सीआरआरआई की आधिकारिक वेबसाइट https://crridom.gov.in पर जाएं।
  • अब 'महत्वपूर्ण लिंक' के अंतर्गत 'JSA और जूनियर स्टेनोग्राफर की इसके बाद, भर्ती' शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • अनंतिम उत्तर कुंजी देखने के लिए 'चैलेंज प्रबंधन पोर्टल' पर पहुंचे।
  • चुनौती उठाने के लिए, निर्देशों का पालन करें, प्रश्न का चयन करें और प्रति आपत्ति 100 रुपये का भुगतान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें