फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ: कांस्टेबल के 521 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास खिलाड़ियों के लिए मौका, कितना है आवेदन शुल्क? जानें

Wed, 23 Sep 2026 01:47 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

सीआरपीएफ ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के 521 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं और 12वीं पास खिलाड़ी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में 22 खेलों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
CRPF Constable Recruitment 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CRPF Constable Recruitment 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (जीडी) और कांस्टेबल (जीडी) के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 521 पद भरे जाएंगे। इनमें हेड कांस्टेबल (जीडी) के 182 पद और कांस्टेबल (जीडी) के 339 पद शामिल हैं। दोनों पदों के लिए निर्धारित पे स्केल के अनुसार उम्मीदवारों को वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन


भर्ती में बैडमिंटन, बॉडीबिल्डिंग, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हैंडबॉल, जूडो, कबड्डी, कराटे, शूटिंग, वुशु और योग समेत कुल 22 खेल शामिल किए गए हैं।

हेड कांस्टेबल (जीडी) के लिए पात्रता

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
  • पूर्व सैनिकों के लिए सेना की निर्धारित योग्यता मान्य होगी।
  • उम्मीदवार ने किसी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।
  • नेशनल गेम्स या चैंपियनशिप में राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की ओर से खेला हो।
  • IOA की ओर से आयोजित नेशनल गेम्स में मेडल जीता हो या कम से कम तीसरा स्थान हासिल किया हो।
  • इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट, जूनियर नेशनल गेम्स या चैंपियनशिप में गोल्ड या सिल्वर मेडल जीता हो।

कांस्टेबल (जीडी) के लिए क्या है योग्यता?

  • उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है।
  • जूनियर या सीनियर नेशनल गेम्स/चैंपियनशिप में हिस्सा लिया हो।
  • नेशनल स्पोर्ट्स, स्टेट स्कूल टीम या SGFI स्कूल गेम्स में मेडल जीता हो या तीसरा स्थान हासिल किया हो।
  • राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की ओर से यूनिवर्सिटी गेम्स, खेलो इंडिया यूथ गेम्स या खेलो इंडिया विंटर गेम्स में मेडल जीता हो या तीसरा स्थान हासिल किया हो।
  • इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में अपनी यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया हो।

आयु सीमा के नियम क्या?

CRPF भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। स्पोर्ट्स पर्सन को निर्धारित आयु सीमा में अधिकतम 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

सीआरपीएफ स्पोर्ट्स कोटा भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और सीआरपीएफ के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

हेड कांस्टेबल (जीडी) स्पोर्ट्सपर्सन का वेतन लेवल-4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये प्रति माह होगा। वहीं कांस्टेबल (जीडी) स्पोर्ट्सपर्सन को 21,700 से 69,100 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

लिखित परीक्षा नहीं, इन चरणों से होगा चयन

सीआरपीएफ स्पोर्ट्स कोटा भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पहचान जांच, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षा (PST), स्पोर्ट्स ट्रायल, मेडिकल परीक्षा और रिव्यू मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे स्पोर्ट्स कोटा के तहत निर्धारित प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा।

कितना है आवेदन शुल्क?

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं महिला, एससी, एसटी और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती से संबंधित स्पोर्ट्स कोटा भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • खेल और उपलब्धियों से संबंधित जरूरी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को ध्यान से जांचकर अंतिम रूप से सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें