फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौका! सीआरपीएफ में निकली 789 पदों की भर्तियों के लिए 20 जुलाई से शुरू हो रहा है आवेदन, वेतन 1.42 लाख प्रति माह

Thu, 16 Jul 2020 11:06 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
सीआरपीएफ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं जिनके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने में बस चार दिन बचे हैं। 20 जुलाई से इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने हाथ से इस सुनहरे मौके को न जाने दें। सबसे खास बात है कि इन पदों पर निकली भर्तियों में अभ्यर्थियों को प्रति माहन 1.42 लाख रुपये का वेतन मिलेगा। इन भर्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना को अच्छे से पढ़ें।

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट
crpf.gov.in

दरअसल सीआरपीएफ में पैरामेडिकल स्टाफ समेत अन्य पदों पर भर्तियां निकली हैं।  इन पदों के लिए कुल 789 भर्तियां निकली हैं। जिनके बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। इन पदों के लिए होने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना है।

जिसकी प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होगी और 31 अगस्त 2020 तक चलेगी। इन पदों पर लिखित परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। इन विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा  अलग-अलग है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, इन पदों पर होने वाली भर्ती के लिए  दिल्ली, हैदराबाद, जम्मू, प्रयागराज, अजमेर और  नागपुर सहित कई शहरों में परीक्षा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें