CRPF Constable Recruitment 2023 Last Date: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में बंपर पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया का आज यानी दो मई 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया, वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया था। आवेदन करने की जहां पहले आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2023 तक थी, वहीं इसे बढ़ाकर 02 मई 2023 तक कर दिया गया है। जो आज समाप्त हो रही है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार के पास भारी परिवहन वाहन ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए और कॉन्टेबल (ड्राइवर) के लिए भर्ती के समय ड्राइविंग टेस्ट पास करना होगा।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा ड्राइवर के पद के लिए 18 से 27 साल रखी गई है, जबकि अन्य पदों के लिए यह 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए।
सीआरपीएफ के इन पदों पर आवेदन करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना होगा।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं।
रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
आवेदन फॉर्म भरें।
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।