फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF Admit Card 2023: आज जारी होगा एएसआई हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Mon, 20 Feb 2023 09:56 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CRPF Admit Card 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी करेगा।
 
विज्ञापन
crpf recruitment सीआरपीएफ भर्ती २०२३ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CRPF Recruitment 2023 Admit Card: केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 20 फरवरी 2023 को जारी करेगा। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in और crpfindia.com के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सीआरपीएफ सहायक उप निरीक्षक (स्टेनो) और हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) 2022 के पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र 15 फरवरी को जारी होने वाले थे, लेकिन रिलीज की तारीख तकनीकी कारणों की वजह से बाद में स्थगित कर दी गई थी।

इस भर्ती अभियान की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 22 से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में रोल नंबर और परीक्षा केंद्र के विवरण सहित अन्य जानकारी दर्ज होगी। परीक्षा में एक पेपर होगा जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे, जिसे डेढ़ घंटे में हल करना होगा। परीक्षा में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, कौशल परीक्षा, पीएसटी, दस्तावेज सत्यापन और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा शामिल होगी
विज्ञापन

ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड 

  • सबसे पहले सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
  • सीआरपीएफ एएसआई और एचसी एडमिट कार्ड 2022 लिंक दबाएं और एक नया पेज खुल जाएगा।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें