फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Jobs: सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में भर्ती के लिए तुरंत करें आवेदन, अंतिम तिथि कल; वेतन 1.77 लाख तक

Sun, 27 Apr 2025 10:24 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CPCB: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कुल 69 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें, क्योंकि अंतिम तिथि कल यानी 28 अप्रैल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CPCB Recruitment 2025: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने विभिन्न पदों पर कुल 69 भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है, लेकिन ध्यान रहे कि इसकी अंतिम तिथि अब नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देर किए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। योग्य अभ्यर्थी अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2025 से पहले आधिकारिक वेबसाइट  cpcb.nic.in आवेदन कर सकते है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे।

विज्ञापन

Central Pollution Control Board Bharti 2025: रिक्त पदों का विवरण 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) में विभिन्न पदों पर कुल 69 रिक्तियों के लिए भर्ती निकाली गई है, जिनमें साइंटिस्ट 'B', डाटा एंट्री ऑपरेटर, जूनियर लैब असिस्टेंट, अकाउंट्स असिस्टेंट, टेक्निकल सुपरवाइजर, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) जैसे पद शामिल हैं।

पात्रता मानदंड

इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। तकनीकी पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री होना आवश्यक है। वहीं, प्रशासनिक या सहायक पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।

और भी पढ़ें:- फेल छात्रों की मार्क्सशीट में नहीं होगा दोबारा परीक्षा देने का उल्लेख, किसी भी संकाय में मिलेगा दाखिला

इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है जबकि अधिकतम आयु सीमा आमतौर पर 27 से 35 वर्ष के बीच है, जो पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwD) को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना के लिए संदर्भ तिथि अधिसूचना में दी गई है।
विज्ञापन

वेतन-चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को पद के मुताबिक 18,000 से 1,77,500 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। इस भर्ती में चयन चार चरणों में होगा। पहला लिखित परीक्षा, दूसरा स्किल टेस्ट, तीसरा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चौथा चरण मेडिकल एग्जामिनेशन के जरिए अभ्यर्थियों को चयनित किया जाएगा। 

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें