फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बंपर पदों पर निकली हैं सरकारी नौकरियां, 25 मई तक करें आवेदन

Sat, 09 May 2020 02:44 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कई पदों पर सरकारी नौकरियां निकली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 25 मई तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीपीसीबी भारत सरकार के जयवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत आता है और यहां साइंटिस्ट बी से लेकर  जूनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट और  सीनियर टेक्नीशियन तक कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। अभ्यर्थी इन भर्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट
cpcb.nic.in 

सीपीसीबी में साइंटिस्ट 'बी' के लिए 13 भर्तियां निकली हैं। इन भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए। इसी तरह से जूनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट पद के लिए दो भर्तियां निकली हैं। इन भर्तियों के लिए अधिकतम आयु सीमा तीस साल रखी गई है।

डाटा एंट्री ऑपरेटर (ग्रेड - II) पद के लिए दो भर्तियां निकली हैं। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच रखी गई है। सीनियर टेक्नीशियन पद के लिए 6 भर्तियां निकली हैं और अधिकतम आयु सीमा 30 साल रखी गई है। इसी तरह से  जूनियर लैब असिस्टेंट पद के लिए सात और लोअर डिविजनल क्लर्क (एलडीसी) के लिए 13 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अटेंडेंट (एमटीएस) पद के लिए तीन भर्तियां निकली हैं। अभ्यर्थी इन भर्तियों के लिए ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें