फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनो वायरस : SSC CHSL और SSC JE 2019 परीक्षा भी हुई स्थगित, आयोग ने जारी की नोटिस

Fri, 20 Mar 2020 07:43 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ssc
विज्ञापन

SSC CHSL & JE 2019 Exam Postponed: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरों को ध्यान में रखते हुए SSC CHSL 2019 और SSC JE 2019 परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके मुताबिक परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा आयोग जल्द करेगा। यह निर्णय कोरोना वायरस से एहतियात के तौर पर लिया गया है।

विज्ञापन


आपको बात दें कि एसएससी सीएचएसएल 2019 टीयर -1 परीक्षा 20 मार्च से 28 मार्च, 2020 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। वहीं एसएससी जेई 2019 परीक्षा भी 30 मार्च से 2 अप्रैल, 2020 तक शुरू होनी थी। दोनों परीक्षाओं की नई तिथियां जल्द ही जारी की जाएंगी।

एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL 2019) में, एलडीसी, पोस्टल असिस्टेंट, डीईओ के कुल 4893 पद भरे जाने हैं, और एसएससी जेई (SSC JE ) के रिक्ति पदों की जानकारी अभी जारी नहीं कि गई  है। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारियों के लिए नीचे दी गई ऑफिशियल नोटिस देख सकते है। 
विज्ञापन


SSC CHSL & SSC JE 2019 परीक्षा की नोटिस ऐसे करें चेक?

चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार SSC आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2: दिए गए होम पेज पर महत्वपूर्ण नोटिस SSC CHSL & JE 2019 परीक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब नए पेज पर नोटिस पीडीएफ खुल जाएगी। 
चरण 4: उम्मीदवार नोटिस को डाउनलोड करके पढ़ें।

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिस को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढे़ंं:  उत्तर प्रदेश में बिना परीक्षा दिए छात्र होंगे पास, शिक्षा विभाग ने दिया आदेश


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें