फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल परीक्षा: 12वीं पास छात्रों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

Sun, 16 Aug 2020 02:05 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हम आए दिन एक बेहतर भविष्य का ख्वाब देखते हैं, जिसमें सबसे पहले सरकारी नौकरी हासिल करना होता है। सरकारी नौकरी मिलने का इंतजार करने से अच्छा है उसके लिए सही जगह पर कड़ा प्रयास करना। SSC (Staff Selection Commission) ऐसे ही ख्वाबों को पूरा करने का एक सुनहरा मौका लेकर आया है। कक्षा 12वीं के बाद सरकारी नौकरी का सपना अब पूरा होता नजर आ रहा है। एसएससी की ओर से 12वीं पास छात्रों के लिए दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पद पर अब तक की सबसे बड़ी भर्ती निकाली है। दिल्ली में कांस्टेबल (Executive) के 5846 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गयी है।
विज्ञापन

 
इस वर्ष कोरोना वायरस के चलते दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा ऑनलाइन कराई जायेगी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आवदेन करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर है। वहीं कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच हो सकती है।
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए आवश्यक योग्यताएं :
  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। पुरुष उम्मीदवार के पास दो पहिया व् चार पहिया वाहनों को चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस होना जरुरी है।
  • आयु सीमा - 18 से 25 वर्ष तक है। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट होगी।
वर्ग आरक्षण
SC/ST उम्मीदवार 5 साल
OBC उम्मीदवार 3 साल
राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी 5 साल
SC/ST खिलाड़ी 10 साल
विज्ञापन

काम करने वाले, सेवानिवृत्त या मृतक कर्मचारी के बच्चे (पुरुष या महिला)
29 सालतक
अनारक्षित श्रेणी के पूर्व सैनिक 3 साल
SC/STसे संबंधित पूर्व सैनिक
8 साल
OBCसे संबंधित पूर्व सैनिक
6 साल
तलाकशुदा, न्यायिक रूप से अलग या विधवा महिलाएं (अविवाहित)
5 साल
 
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण हैं:
  • लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
  • फिजिकल टेस्ट
  • मेडिकल टेस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
कंप्यूटर आधारित परीक्षा
लिखित परीक्षा एक ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट है। परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन पेपर होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 मार्क्स की निगेटिव मार्किंग होगी। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होगा। लिखित परीक्षा का पेपर 1 घंटे 30 मिनट (90 मिनट) का होता है।
 
NCC प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवारों को बोनस अंक प्रदान किए जाते हैं
प्रमाणपत्र का प्रकार बोनस प्रतिशत
एनसीसी (ग्रेड ए) प्रमाण पत्र
2%
एनसीसी (ग्रेड बी) प्रमाण पत्र
3%
एनसीसी (ग्रेड सी) प्रमाण पत्र
5%
 
फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट:
पुरुषों के लिए शारीरिक मानक
उम्मीदवार की आयु 1600 मी. रेस हाई जम्प लौंग जम्प
30 साल तक
7 मिनट 3 ½ फीट 12 ½ फीट
30 से 40 साल के बीच 8 मिनट 3 ¼ फीट 11 ½ फीट
40 साल के ऊपर 9 मिनट 3 फीट 10 ½ फीट
 
महिलाओं के लिए शारीरिक मानक
उम्मीदवार की आयु 800मी. रेस हाई जम्प लौंग जम्प
30 साल तक
5 मिनट 3 फीट 9फीट
30 से 40 साल के बीच 6मिनट 2 ½ फीट 8फीट
40 साल के ऊपर 7मिनट 2 ¼ फीट 7फीट
 
मेडिकल टेस्ट पास होना जरुरी है। जो लोग उपर्युक्त दिल्ली पुलिस मेडिकल टेस्ट को पास करते हैं वे चयन की प्रक्रिया में आगे बढ़ते हैं। दिल्ली पुलिस बल में शामिल होना जरूरी है।
12 वीं पास उम्मीदवारों के लिए निम्निलिखित पदों पर भर्तियां निकली हैं:
वर्ग रिक्तियां
कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष 3433
कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष सर्विसमैन 226
कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष पूर्व सैनिक
243
कांस्टेबल (कार्यकारी) महीला 1944
 
वेतन
परीक्षा के सभी चरणों में उत्तीर्ण होने के बाद भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को 35,000 से 38,000 रुपये प्रति माह के वेतन प्रदान किये जाते हैं। मूल वेतन के 25,500 के साथ ग्रेड वेतन के 2000, और विभिन्न भत्ते भी अदा किए जाते हैं। भत्ते में मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता, वर्दी भत्ता आदि शामिल हैं।यह परीक्षा उन सभी के लिए एक बढ़िया अवसर है जो अपने 12वीं कक्षा के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। नौकरी में शानदार वेतन, भत्ते और अन्य लाभ भी मिलते हैं।

अगर आप भी दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल की परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आज ही विजिट करें Safalta.com जो लेकर आया है कॉन्सटेबल की तैयारी के लिए खास कोर्स। जहां पर एक्सपर्ट्स की सहायता से आपकी तैयारी कराई जाती है। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें Safalta.com

करें दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2020 की पक्की तैयारी
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल के 5846 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है, जिसके लिए देश के किसी भी राज्य के रहने वाले व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप दिल्ली के ही निवासी हों। इसके अलावा Safalta.com लेकर आया है दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा के लिए खास कोर्स, जिसमें आप घर पर रहते हुए देश की बेहतरीन फैकल्टी के साथ कर सकते हैं अपनी तैयारी। इस कोर्स में आपको विशेषज्ञों द्वारा तैयार स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराए जाएंगे, साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे।

तो फिर देर किस बात की, अगर आप भी दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने का सपना देख रहे हैं तो आज ही जुडें Safalta.com के इस खास कोर्स से और सिर्फ 1299 रु. में करें दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा की पक्की तैयारी।
विज्ञापन


कोर्स से संबंधित सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें
इस कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें - https://bit.ly/3fU9V5h
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें