फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Competitive Exams 2025: दिव्यांग उम्मीदवारों को बड़ी राहत, ‘ओन स्क्राइब’ की सुविधा फिर से बहाल; जानें नए नियम

Tue, 04 Nov 2025 12:58 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Own Scribe: दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने एक नए स्पष्टीकरण में स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर, 2025 तक अधिसूचित सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पहले से लागू नियमों के तहत आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik (AI)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Competitive Exams PwD Rules: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) ने नया आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब 31 दिसंबर 2025 तक घोषित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्मीदवार अपने ‘ओन स्क्राइब’ रख सकेंगे। इससे पहले 1 अगस्त 2025 को जारी नियम के तहत यह सुविधा बंद कर दी गई थी, लेकिन अब विभाग के स्पष्टीकरण के बाद आयोग ने इसे फिर से लागू करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

स्वयं स्क्राइब’ के लिए तय हुई नई आयु सीमा

आयोग ने ‘स्वयं स्क्राइब’ सुविधा को फिर से शुरू करते हुए इसके लिए नई आयु संबंधी शर्तें निर्धारित की हैं। उम्मीदवार द्वारा लाया गया स्क्राइब अब तय आयु मानदंड के अनुरूप होना जरूरी होगा। स्क्राइब की आयु उसकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार तय की गई है - जैसे मैट्रिक पास स्क्राइब की अधिकतम आयु 20 वर्ष, 10+2 स्तर के स्क्राइब की अधिकतम आयु 20 वर्ष, और स्नातक स्तर के स्क्राइब की अधिकतम आयु 22 वर्ष रखी गई है। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्क्राइब परीक्षा में केवल सहायता के लिए ही शामिल हों, न कि अनुचित लाभ के लिए।

आधार प्रमाणीकरण अब अनिवार्य

नई व्यवस्था के तहत अब हर ‘ओन स्क्राइब’ का आधार-आधारित प्रमाणीकरण परीक्षा के समय अनिवार्य होगा। यदि कोई स्क्राइब आधार प्रमाणीकरण नहीं कर पाता या अयोग्य पाया जाता है, तो उम्मीदवार को या तो आयोग द्वारा दिए गए स्क्राइब को स्वीकार करना होगा या फिर स्क्राइब सुविधा का त्याग करना होगा।

अन्य सभी नियम और शर्तें आयोग की 25 अक्तूबर 2024 की स्क्राइब प्रक्रिया अधिसूचना और DEPwD के 29 अगस्त 2018 तथा 10 अगस्त 2022 के दिशानिर्देशों के अनुसार ही लागू रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें